सांसद ललन सिंह के 66 वें जन्मदिन पर सैंकड़ों लोगों को कराया भोजन

0
मुंगेर सांसद ललन सिंह के 66 वें जन्मदिन पर केक काटते जद(यू)नेता व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह एवं अन्य

बाढ़ : मुंगेर लोक सभा सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के 66वें जन्मदिन पर अनुमंडल के अगवानपुर पंचायत के हाई स्कूल खेल मैदान में जदयू नेता एवं मुखिया मुन्ना कुमार सिंह द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश मुन्ना तथा संचालन जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शंभूनारायण सिंह ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ जदयू नेता व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर सांसद ललन सिंह का जन्मोत्सव मनाने के बाद मुखिया श्रीसिंह द्वारा मंचासीन लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित कर किया गया।

swatva
सांसद ललन सिंह के 66 वें जन्मदिन पर वयोबृध्द महिला को साड़ी और मास्क देते मुखिया मुन्ना कुमार सिंह एवं पूर्व मुखिया बुच्चू बाबू

समारोह को जदयू जिला प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष नीरजभटनागर, जयकिशोर सिंह, डॉ० कौशलेंद्र, पूर्व मुखिया अमेरिका सिंह उर्फ बुच्चूबाबू, मुखिया शिवकुमार राम, सरपंच अरुण कुमार सिंह, उपसरपंच डॉ० श्यामप्यारे, पारसनाथ सिंह, शंभू सिंह, जितेन्द्रनाथ सिंह, कुंदन सिंह, कृष्णा सिंह, चंद्रकांत सिंह, नवलकिशोर पांडेय, जोगेंद्र मालाकार सहित कई लोगों ने संबोंधित करते हुये सांसद ललन सिंह के दीर्घायु,स्वस्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।

सांसद ललन सिंह के जन्मदिन पर आसमान में गुब्बारे छोड़ते मुखिया मुन्ना कुमार सिंह एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता

इस अवसर पर आसमान में गुब्बारें भी छोड़े गए, जदयू नेता व मुखिया मुन्ना कुमार सिंह ने सैकड़ों महिलाओं को अंगवस्त्र एवं मास्क देकर अनेकों असहायों व गरीबों को भोजन भी कराया। वहीं सांसद ललन सिंह के जन्मदिन पर कुछ विकलांगों को ट्राई साइकिल देने की घोषणा भी मुखिया श्रीसिंह द्वारा किया गया।

 

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here