सफ़ल रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय संवाद

0
मुख्यमंत्री के निश्चय-संवाद को सुनते मुखिया पंकज व अन्य

बाढ़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सोमवार को डिजिटल माध्यमों से जनता के साथ निश्चय-संवाद व वर्चुअल रैली की जिसमें हजारों-हजार की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री के निश्चय-संवाद में बाढ़ विधानसभा के लगभग सभी गांवों के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अनुमंडल मुख्यालय के निकट स्थित राणा-मार्केट परिसर में एक बड़ा टीवी स्क्रीन लगाया गया था जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय-संवाद को बाढ़ विधानसभा के भावी प्रत्याशी व पूर्व मुखिया रणवीर कुमार सिंह ‘पंकज’ के साथ भारी संख्या में लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

swatva
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय-संवाद को सुनने के लिए उमड़ी जनता की भीड़

मुख्यमंत्री ने निश्चय-संवाद में सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों को एक-एक कर गिनाया साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताया।

निश्चय संवाद व वर्चुअल रैली में शामिल हुए लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,ललन सिंह एवं मुखिया पंकज के समर्थन में ज़ोरदार नारे लगाए। इस कार्यक्रम के दौरान मुखिया पंकज की ओर से सैनिटाइजर, पेयजल व अन्य चीजों की व्यवस्था कराई गई।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here