रोह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

0
प्रतीकात्मक

नवादा : नवादा के रोह थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता उस समय तार—तार हो गयी जब अकेली पाकर एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस बाबत नगर के महिला थाना में पीङिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गयी है।
बताया जाता है कि पीङिता के पिता गोलगप्पे बेचने का काम करते हैं। मां ने उनकी अनुपस्थिति में अपनी पुत्री को घर के पीछे से गोइठा लाने को कहा जहां राजगीर का बंडा नाम का युवक भैंस चरा रहा था। लङकी को अकेली देख उसने जबरन उसे पकङ लिया तथा सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
आने में विलम्ब होने पर मां ने खोजबीन आरंभ की। खून से लथपथ व बेहोशी की अवस्था में तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां से उसे चिंताजनक हाल में नवादा सदर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। सूचना थाने को दी गयी लेकिन उसे महिला थाना स्थानांतरित कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।
इस बीच पीङिता का न्यायालय में बयान कलमबंद कराये जाने के बाद चिकित्सकीय जांच करायी गयी जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि की गयी है। घटना के बाद आरोपी फरार होने में सफल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here