राष्ट्रीय उत्सव प्रतियोगिता में सारण के अभिषेक दिखाएंगे अपना जौहर

0

छपरा : असम रेजीमेंट द्वारा 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 27 वीं राष्ट्रीय उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बिहार से 22 सदस्यीय टीम सोमवार को शिलांग के लिए रवाना हुई। इस प्रतियोगिता में 31 राज्य शामिल हो रहे हैं तथा 8 बटालियन आर्मी की भाग लेंगी। वहीं सारण जिला से 75 किलो वर्ग भार में प्रहलाद कुमार गुप्ता के पुत्र अभिषेक कुमार गुप्ता सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके प्रशिक्षक वरुण कुमार ने बताया कि 8 वीं बिहार राज्य उत्सव प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिसके बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया। वहीं इस अवसर पर संघ के महासचिव विनय पंडित ने बिहार के सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here