आरएसए कार्यकर्ताओं ने फूंका जेपी विवि के कुलपति का पुतला

0

छपरा : सारण में छात्र संगठन आरएसए के कार्यकर्ताओं ने आज जेपी विवि के कुलपति पर शैक्षणिक अराजकता एवं आर्थिक भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय कैंपस में पुतला दहन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के संयोजक विवेक कुमार विजय ने कहा कि पीएचडी सेक्शन में ओएसडी डॉ दीप्ति सहाय के द्वारा आर्थिक भ्रष्टाचार चरम पर फैलाया गया है ।शोधार्थियों का कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्हें कोई नियम कानून की जानकारी नहीं है। संगठन के महासचिव विशाल सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 16-18 की द्वितीय सूची का अभी तक प्रकाशन नहीं हुआ। कुलपति के इशारे पर उनके पदाधिकारी द्वितीय सूची में नाम निकालने के लिए छात्रों का बैकडोर से आर्थिक दोहन कर रहे हैं। इसीलिए द्वितीय सूची का प्रकाशन नहीं हो रहा है। पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष गुलशन यादव ने कहा कि स्नातक प्रथम खंड सत्र 17-20 के छात्रों का प्रैक्टिकल परीक्षा में एक्सटर्नल के द्वारा प्रत्येक कॉलेजों में आर्थिक दोहन किया जा रहा है। रामजयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों का परीक्षा विभाग में कोई काम नहीं हो रहा है। विश्वविद्यालय में ये सारे कार्य कुलपति के इशारे पर हो रहे हैं ताकि यहां के छात्र और छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित हो जाएं। संगठन किसी भी कीमत पर यह होने नहीं देगा। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परमजीत कुमार सिंह, प्रमेंद्र कुमार सिंह ,अमरेंद्र कुमार सिंह,भूषण सिंह, गोलू कुमार, राजकुमार सिंह,आदित्य कुमार ओझा, गुड्डा कुमार सिंह, रूपेश यादव समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here