रालोसपा कार्यकर्ताओं ने फूंका नीतीश का पुतला

0

छपरा : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नीच काहे जाने के विरोध में कल पटना में मार्च निकाला गया था। इस मार्च के लिए निकले कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर पीटा था। इस घटना के खिलाफ आज पार्टी के सारण जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में नगर पालिका चौक पर एक सभा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया जिसमें पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here