पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को दी गयी श्रद्धांजलि

0

छपरा : भारतीय जनता पार्टी की छपरा इकाई ने जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में शहर के एसडीएस पब्लिक स्कूल परिसर में आज एक सभा का आयोजन कर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि अनंत कुमार के निधन से पार्टी ने एक ईमानदार नेता को खो दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी की सेवा में लगा दी थी। उन्होंने एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा में अपना जीवन शुरू कर मंत्री पद तक का सफर सफलता पूर्वक तय किया था। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से सरलता से मिलते थे। जबकि इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जट्टी विश्वनाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह चौहान, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, बंशीधर तिवारी, शिक्षाविद राम दयाल शर्मा, महामंत्री श्रीकांत पांडे, जिला प्रवक्ता मदन कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज सेन, सत्यानंद सिंह, विवेक कुमार सिंह, कुमार भार्गव, राम जी चौहान और किशोर मिश्रा, दीपक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here