पूर्व मुखिया दीपनारायण का निधन

0

पूर्वी चम्पारण: मेहसी (पूर्वी चम्पारण) राजद के वरिष्ठ नेता व  कोठियां हरिराम पंचायत के पूर्व मुखिया दीपनारायण प्रसाद यादव का गुरुवार की देर रात पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 74 वर्ष थी। उनकी मृत्यु पर राजद व मुखिया संघ सहित अन्य क्षेत्र में शोक व्याप्त है। श्री यादव 1978 से 2016 तक लगातार 38 वर्ष तक मुखिया व मुखिया संघ के अध्यक्ष रहे। वे 1989 से 1998 तक राजद प्रखंड अध्यक्ष व 1998 से 2008 तक राजद किसान प्रकोष्ट के प्रदेश महा सचिव रहे। इनकी मृत्यु पर राजद प्रखंड अध्यक्ष शत्रोहन यादव, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव राजद के वरिष्ठ नेता व पिपरा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध यादव ने राजद का झंडा ओढ़ाया और पुष्प अर्पित कर  श्रधांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालो में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्यासी बिनोद श्रीवास्तव,  राजद के पूर्व प्रत्यासी सुबोध  यादव, पूर्व विधायक बबलू देव, शत्रुध्न यादव, सुरेश यादव, बिरेंद्र प्रसाद यादव, नगर पंचायत मेहसी के उप मुख्य पार्षद संजय कुमार, जिला परिषद अफजल अंसारी, अजय कुमार सिंह, अजय चौरसिया, अभय यादव, अवधेश यादव, इमाम हसन कुरैसी, मो.शाहिद रज़ा, निर्मल सिंह, शाहिद एजाज़, अशोक कुमार सुमम मुन्ना यादव,  सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

(राजन दत्ता द्विवेदी )

swatva

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here