Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

बक्सर बिहार अपडेट संस्कृति

ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में सफाई को लेकर लोगो किया श्रमदान

-उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व डीएम भी पहुंचे उत्साह बढ़ाने
बक्सर। ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रमदान के इस अभियान में लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डाॅ. एसएन पाठक व जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल भी पहुंचे। न्यायमूर्ति ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि इस मंदिर के परिसर का जीर्णोद्धार हो रहा हैं। लेकिन यह जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की और नगर पंचायत की नहीं है।हम सभी इसके लिए जिम्मेवार हैं।

मौजूद पदाधिकारी के साथ बातचीत करते न्यायाधीश एसएन पाठक

यह मंदिर पूरे बक्सर, बिहार और भारत का है। हम सभी को मिलकर इसके लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने यहां की प्रगति धीमी होने पर खेद भी जताया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा इस कार्य में तेजी लाई जाएगी। पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। वरीय अधिकारियों के आगमन को देखते हुए वहां डुमरांव के एसडीएम कुमार पंकज, अन्य पदाधिकारी पूर्व से मौजूद थे।इस दौरान सभी ने मिलकर घंटो श्रमदान किया।

इस अभियान में गंगा समग्र अभियान के शंभुनाथ पाण्डेय व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। मालूम हो कि ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण के लिए राज्य सरकार लगभग छह करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ माह पहले ही इस योजना का शिलान्यास किया था। जो प्रारुप बना है, उस पर पर्यटन विभाग की देखरेख में कार्य चल रहा है।

Comments are closed.