स्वामी केशवानंद बोले— 250 युवा संतों का पातेपुर मठ में होगा प्रशिक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य के उत्थान में योगदान दें संत

0
Swami Keshwanand ji Maharaj addressing the press conference

पटना : अखिल भारतीय भारत साधु समाज के नवनियुक्त कार्यकारी महामंत्री स्वामी केशवानन्द जी ने मंगलवार को बिहार सांस्कृति विद्यापीठ राजाबाजार में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया। स्वामी जी ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ में द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज की अध्यक्षता में कार्य समिति की बैठक में निर्णय लेकर संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी नियुक्ति की गई। चूंकि भारत साधु समाज के संस्थापक महामंत्री स्वामी हरिनारायनानंद जी काफी लम्बी अवधि से अस्वस्थ चल रहे हैं। भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य जी महाराज हैं। इन्होंने अपने कार्यों के सफल संपादन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर स्वामी मुक्तानंद ब्रह्मचारी जूनागढ़ को नियुक्त किया है। महामंत्री के पद की जिम्मेदारी के सफल निर्वहन हेतु कार्यकारी महामंत्री के रूप में स्वामी केशवानंद जी महाराज की नियुक्ति की गई है।
स्वामी केशवानंद जी ने कहा कि देश के मठाधीशों, धार्मिक प्रचारकों एवं युवक संतों में असीम सामथ्र्य है। इन्हें संगठित कर राष्ट्रीय उत्थान एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने में लगाया जा सकता हैं। ये साधु-सन्त व्यक्तिगत जीवन नैतिकता के वैयक्ति मूल्यों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
स्वामी जी ने कहा कि धर्म स्थानों के संचालन में जो संत महंथ के रूप में हैं उनकी स्थिति बिहार में बहुत अच्छी नहीं है। इनकी सुरक्षा सम्मान के लिए आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। धार्मिक सम्पति की सुरक्षा एवं सदुपयोग के लिए भी समाज के पदाधिकारी उचित वातावरण तैयार करेंगे। सभी धार्मिक सम्प्रदायक के संतों के लिए उनके सम्प्रदाय की परम्परा के अनुसार उन्हें दार्शनिक तत्व की जानकारी देने के लिए साधना शिविर आयोजित की जायेगी।
स्वामी जी ने कहा कि सर्वप्रथम बिहार के नवयुवक सन्तो एवं महन्तों के लिए एवं साधना शिविर का आयोजन वैशाली जिला के पातेपुर मठ में किया जायेगा। साधना शिविर में दो सौ पचास सन्तों को प्रशिक्षित किया जायेगा। सन्तों को राजनैतिक सत्ता से अलग रहकर राष्ट्रनीति एवं देश हित की बातों में अधिक रूचि का सुझाव दिया जायेगा।
समाज के सन्तों ने जनपयोगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस सरकार के धार्मिक स्थानों की सुरक्षा, लूट-पाट, अपहरण, नशाविमुक्ति आदि कार्यों का उन्मूलन किया। इस कारण सभी सन्त महात्माओं ने सरकार के कार्यों की सराहना की। स्वामी केशवानंद जी ने कहा कि शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा में सभी सन्त महंथ अपना योगदान दें, ऐसा प्रयत्न शीघ्र किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here