स्तब्ध व मर्माहत हूं, परशुराम चतुर्वेदी का निधन निजी क्षति : अश्विनी चौबे

0

पटना: केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे बक्सर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह किसान नेता परशुराम चतुर्वेदी के निधन की खबर सुन फूट फूट के रो पड़े। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे सोमवार को जब पटना बीजेपी कार्यालय में बक्सर के किसानों पर बिहार सरकार के तानाशाही रवैया, पुलिस की बर्बरता के विरोध में पत्रकार वार्ता कर रहे थे, उसी वक्त परशुराम चतुर्वेदी के निधन की खबर उन्हें मिली। वे अपने आप को रोक नहीं सके और रोने लगे। भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि उनके निधन से स्तब्ध और मर्माहत हूं। परशुराम जी हम सभी को रुला गए। मेरे अनुज थे। किसान के हित के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। किसानों के हक की लड़ाई लड़ते लड़ते इस लोक को छोड़ गए। बेहद सरल, सहज व्यक्ति थे। लगातार कई दिनों से किसानों के लिए मेरे साथ संघर्ष कर रहे थे। आज बीजेपी द्वारा निकाली गई आक्रोश प्रदर्शन में शामिल थे। हृदयाघात हुआ और हम सभी को छोड़ कर चले गए। अंतिम सांस तक उन्होंने कर्तव्य का निर्वहन किया। वे बहुत याद आएंगे। परशुराम चतुर्वेदी की उम्र जाने की नहीं थी। वे सभी को रुला गए हैं। अपनी मधुर यादें छोड़ गए हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे परिजनों, कार्यकर्ताओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here