स्पिकमैके कन्वेंशन : 1 व 2 फरवरी को जमेगा कला-संगीत का रंग, पढ़िए पूरी जानकारी

0

पटना : सोसायटी फॉर प्रोमोशन आॅफ इंडियन क्लासिकल म्यूज़िक एंड कल्चर एमांग्स्ट यूथ (स्पिकमैके) द्वारा स्टेट और जोनल स्तर का कन्वेंशन हर साल कराया जाता है। इस बार एक और दो फरवरी को पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण भारत के ईस्ट ज़ोन का कन्वेंशन आयोजित है। इस कन्वेंशन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 2 दिनों में तक्षशिला फाउंडेशन और दिल्ली पब्लिक स्कूल के सहयोग से पटना के होने वाले जोनल कंवेंशन की जानकारी दी गई।

आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रांत समन्वयक डॉ. शंभु कुमार सिंह ने बताया कि इस कन्वेंशन में पूरे बिहार से सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों से करीबन तीन सौ विद्यार्थी एवं युवा आएंगे। साथ ही उनके शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहेंगी। कंवेंशन के दौरान युवाओं को विभिन्न वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें पॉटरी, गोंड कला ,चेरिअल फोक कला के कला गुरु आएंगे। साथ ही भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति श्रुति सरोडिकर एवं रुचिरा केदार का गायन होगा। कुचिपुडी नृत्य की ख्यात कलाकार ,माधुरी मजूमदार अपनी प्रस्तुति देंगी । गोंड कला के दिलीप श्याम और चम्पाकली, मास्क कला के रंजीत आचार्य ,चेरियल पेंटिंग के साई किरण और शांतिनिकेतन से पॉटरी के शांतनु जेना इस वर्कशॉप में बच्चों को शिक्षित करेंगे।

swatva

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार अवर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह के साथ छापा कला के ख्यात कलाकार पद्मश्री से सम्मानित श्याम शर्मा और दूरदर्शन के केंद्र निदेशक डॉ. राजकुमार नाहर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कला गुरु श्याम शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय आयोजन में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान ,पटना अपनी कलाकृतियों का भी प्रदर्शन करेगा ताकि नई पीढ़ी बिहार की हस्त कला को जान सकें।

डॉ. सिंह ने बताया कि स्पीक मैके भारतीय कला और संस्कृति के संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था है। यह शास्त्रीय संगीत, शिल्प, नृत्य, पर्यावरण, फ़िल्म, साहित्य के साथ युवाओं को जोड़ने हेतु करती है। इस हेतु हम स्कूलों और कॉलेजों में जाते हैं, उन्हें संबंधित कला के गुरुओं की कला का साक्षात प्रदर्शन करवाते हैं।

प्रेसवार्ता में बेंगलुरु से आई सुप्रिति , दिल्ली से आये अनिल रे, दिल्ली पब्लिक स्कूल की चेतना शर्मा, कंवेंशन के कन्वेनर, विवेक सिन्हा, स्पिकमैके के स्टेट कोऑर्डिनेटर, डॉ. शंभु कुमार सिंह, मीडिया कोऑर्डिनेटर ,विमलेंदु कुमार सिंह , जय प्रकाश शर्मा, मनीष सिंह ठाकुर, नीतीश मेहता ,तरुण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here