स्मृतिशेष: नहीं रहे आर्यावर्त दैनिक के पूर्व संपादक काशी कांत झा

0
Kashi Kant Jha (file photo)

पटना: हिंदी दैनिक समाचारपत्र आर्यावर्त के साहित्य संपादक, समाचार संपादक, सहायक संपादक एवं संपादकीय विभाग के प्रभारी के रूप अपना योगदान देने वाले काशी कांत झा का रविवार को निधन हो गया। बिहार की पत्रकारिता के सशस्त हस्ताक्षर रहे काशी कांत झा मूलरूप से दरभंगा के रहने वाले थे। सन 1939 में , सुंदरपुर वीरा, दरभंगा में जन्मे काशीकान्त झा अपनी प्रारम्भिक शिक्षा के बाद उच्चा शिक्षा के लिए पटना आए। पटना विश्वविद्यालय से 1963 में एम.ए. (हिंदी) पूर्ण करने के पश्चात बतौर शिक्षक/ प्राध्यापक के रूप में उन्हें कई अवसर मिले। परंतु, छात्र जीवन से ही विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने में अभिरुचि और पटना विश्वविद्यालय के हिंदी साहित्य परिषद् में प्रचार मंत्री के रूप में कार्य का अनुभव के साथ साथ पत्रकारिता में रूझान के चलते उन्होंने अपना स्थान इस क्षेत्र में बनाया।

दैनिक आर्यावर्त में जयकांत मिश्र, शंभुनाथ झा, आदि ख्यातिप्राप्त गुणी संपादकों के साथ उन्होंने कार्य किए। दरभंगा से प्रकाशित मासिक साहित्यिक पत्रिका ‘विदेह’ के संपादक के रूप में भी कार्य किया। बतौर संपादक उन्होंने पटना से प्रकाशित पाक्षिक हिंदी समाचार पत्रिका ‘अभिनव बिहार’ (आर्यावर्त- इंडियन नेशन पत्र समूह का एक प्रकाशन) में भी अपना योगदान दिया। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र पुत्रवधु एवं पौत्र छोड़ गए हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here