राजनाथ सिंह से मिले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, दी जन्मदिन की बधाई

0
Ashwini Chaubey meets Rajnath Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने ट्वीटकर कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस दौरान समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। चौबे ने रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राजनाथ सिंह को दीर्घायु और स्वस्थ रखें। रक्षामंत्री ने चौबे के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि 10 जुलाई को देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन था।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here