पटना कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के सामने जल की बर्बादी

0

पटना : पटना कॉलेज में अव्यवस्था अपने चरम पर है। पटना कॉलेज के प्राचार्य कक्ष के सामने के लॉन मे वाशवेसिन लगा हुआ है। इसमें दो नल लगे हुए हैं। यहां का एक नल कई सप्ताह से खराब है और लगातार पानी बहता रहता है। ऐसा नहीं है कि यहां देखरेख करने वाला कोई नहीं है। बल्कि कालेज का प्रशासनिक भवन भी यहीं है। सुबह के नौ बजे से शाम के पांच बजे तक बीसियों लोग यहां रहते हैं। पर किसी का ध्यान नहीं जाता। जब प्राचार्य कक्ष के सामने यह हालत है, तो अन्य स्थानों का क्या होगा।
(राजीव राजू)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here