मैथिली फिल्म ‘लोटस ब्लूम्स’ का फ्रांस में जलवा, मिले चार पुरस्कार

2

हाल के दिनों में मैथिली सिनेमा में नई बयार बहने लगी है। इसी कड़ी में विगत वर्ष आई मैथिली फिल्म ‘लोटस ब्लूम्स’ की धूम अब भारत के बाहर भी मची है। हाल ही में फ्रांस में संपन्न ‘गंगे सुर गैरॉन’ फिल्मोत्सव में ‘लोटस ब्लूम्स’ की न केवल विशेष स्क्रीनिंग हुई, बल्कि इस प्यारी फिल्म ने चार पुरस्कार भी जीते।

इस संबंध में फिल्म के निर्देशक प्रतीक शर्मा ने बताया कि 27 से 29 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी फ्रांस के टुलूज़ शहर में पहली बार आयोजित ‘गंगे सुर गैरॉन’ फिल्म फेस्टीवल में मुख्य रूप से भारतीय सिनेमा के जरिए हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पश्चिम समाज के बीच रखा गया। महोत्सव के तीसरे दिन मैथिली फिल्म ‘लोटस ब्लूम्स’ का प्रदर्शन हुआ, जिसे वहां उपस्थित कई देशों के दर्शकों ने सराहा। फिल्मोत्सव के बाद ‘लोटस ब्लूम्स’ स्पेशल मेंशन ज्यूरी, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के कुल चार पुरस्कार मिले। यह केवल मैथिली सिनेमा ही बल्कि संपूर्ण भारतीय सिनेमा के लिए गर्व व प्रसन्नता की बात है। इस अनोखे फिल्मोत्सव के बारे में प्रतीक बताते हैं कि गैरॉन नदी के तट पर बसे टुलूज़ शहर में यह आयोजन किया गया। भारत की सबसे प्रसिद्ध नदी गंगा और फ्रांस की नदी गैरॉन के नाम पर इस फिल्मोत्सव का नामकरण किया गया है।

swatva

वहीं, इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री व निर्मात्री अस्मिता शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन जैसे कठिन समय में इस फिल्म का निर्माण हुआ। विगत वर्ष गोवा में आयोजित भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी इस फिल्म का आॅफिशियल सिलेक्शन हुआ था। वे प्रसन्नता के साथ बताती हैं कि उस महोत्सव में जब ‘लोटस ब्लूम्स’ की टीम ने रेड कार्पेट पर वॉक किया, तो यह ऐतिहासिक बन गया। इस फिल्म में अखिलेंद्र मिश्रा जैसे लोकप्रिय अभिनेता से लेकर अथ शर्मा जैसे बाल कलाकार ने अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here