जविपा ने मनाया मान्यवर कांशीराम की 13वीं पुणयतिथि

0

पटना : जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को बहुजन महानायक मान्यवर कांशीराम की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार की अगुवाई में पार्टी पदाधिकरियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर मान्यवर की तैलीय चित्र पर पुष्प व श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने देश में सर्वप्रथम सोशल इंजीनियरिंग के तहत समाज के वंचितों को मजबूत बनाने का कार्य किया।  पार्टी उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लेते हुए बहुजन समाज एवं शोषित, वंचित समाज के लिए एकजुट होने की जरूरत बताई।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय मिश्रा, अमरजीत कुमार समेत अन्य लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here