पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पटना आवास पर प्रोफेसर देवी प्रसाद तिवारी कुलपति वीर कुवंर सिंह विश्वविद्यालय आरा एवं प्रभारी कुलपति मगध विश्वविद्यालय के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मिश्र अकादमिक दृष्टि से प्रतिभासम्पन्न राजनेता थे। अर्थशास्त्र के ज्ञाता थे। तथा उनके प्रयास से बिहार की प्रकृति संसाधन एवं संभावनाओं पर उत्कृष्ट शोध कार्य हुए हैं। इस अर्थ में वो अन्य राजनेताओं से बिलकुल भिन्न थे। अपने आचरण से उन्होंने राजनीति में मानवीय पक्ष को स्थापित किया था।