‘‘धुंध से निकली राहें’’ का विमोचन कर बोले राज्यपाल, समाज को आइना दिखाते हैं साहित्यकार

0

पटना: महामहिम राज्यपाल लाल जी टंडन ने शनिवार को राजभवन में साहित्यकार जैनेन्द्र नारायण पाण्डेय की पुस्तक -‘‘धुंध से निकली राहें’’ का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के बाद लेखक पाण्डेय को बधाई देते हुए राज्यपाल टंडन ने कहा कि साहित्यकार समाज को रास्ता दिखाते हैं और व्यक्ति को अभिप्रेरित कर उसे जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आत्मकथा’ लिखना एक अत्यन्त कठिन कार्य होता है, जिसमें लेखक को निष्पक्षतापूर्वक आत्म-मूल्यांकन करते हुए सच्चाई का दामन बराबर थामे रहना पड़ता है। राज्यपाल ने कहा कि आत्मकथा का लेखन प्रायः महान व्यक्तियों या महान रचनाकारों द्वारा ही हुआ है। किन्तु, आम व्यक्ति भी अपने जीवन संघर्षों के द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकता है। इस अवसर पर लेखक पाण्डेय ने कहा कि उनके जीवन का संघर्ष और उसकी बदौलत प्राप्त सफलता ही इस पुस्तक का प्रतिपाद्य है। इस अवसर पर अन्य कई विद्वद्जन एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here