दबंगों ने घर पर की फायरिंग, लोगों में दहशत

0

बाढ़/पटना : पटना जिले के बाढ थाना क्षेत्र के बिचली मलाही गांव में दबंगों ने कल रात को कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वहीं थाना में लिखित सूचना दे दी गई है। सूचना मिलते ही जांच के लिए थाने की पुलिस गई और मौके से खोखा बरामद किया गया। फायरिंग होते ही सभी ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। पुलिस लिखित आवेदन की जांच कर रही है।

पीड़ित राजमती देवी ने बताया कि रात में चार राउंड फायरिंग हुई। खोखा उनके घर के पास गिरा हुआ मिला। उनके घर पर चढ़कर दबंगों ने फायरिंग की और 2 लाख की रंगदारी मांगी। राजमती देवी ने बताया कि हाल में ही उन्होंने एक नया घर बनाया है जिसको लेकर दबंग उन पर दबाव बनाए हुए हैं।
सूत्रों की मानें तो राजमती देवी और आरोपी, दोनों आपस में फरीक बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष में काफी घनिष्ठा थी। अभी तक विवाद के कारण का पता नहीं चल पाया है। एक पक्ष रंगबाजी और फायरिंग की बात कर रहा है।
ब्रजकिशोर पिंकू

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here