चिरांद: ‘मानव सभ्यता की यात्रा’ पर होगा वेबिनार, केंद्रीय मंत्री चौबे करेंगे उद्घाटन

0
Chirand archeological site

पटना : कोरोनाकाल में भी मानव सभ्यता की प्राचीन साक्ष्यों से परिपूर्ण चिरांद की विरासत को जनमानस के बीच सामने लाने के लिए चिरांद विकास परिषद प्रतिबद्ध है। इसी के ​​निमित्त बुधवार को एक वेबिनार का आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे करेंगे। इस दोपहर एक बजे से आरंभ होने वाले वेबिनार में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक कुमार झा और बिहार विधान परिषद के सदस्य ई. सच्चिदानंद राय रहेंगे। वेबिनार का विषय है— ‘चिरांद: मानव सभ्यता की अनवरत विकास यात्रा का साक्षी’। उक्त आशय की जानकारी चिरांद विकास परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी ने मंगलवार को दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्राचीन इतिहास एवं भारतीय सभ्यता के विशेषज्ञ देश-दुनिया के विभिन्न कोनों से वेबिनार में भाग लेंगे व अपनी बात रखेंगे। ज्ञात हो कि चिरांद गंगा, सरयू और सोन के संगम पर स्थित विश्व का दुर्लभ पुरातात्विक स्थल है। वाल्मीकि रामायण व रामचरितमानस जैसे ग्रंथों में इस स्थल का वर्णन है। इस प्रकार यह स्थल रामायण परिपथ एक महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा, सरयू व सोन के संगम पर गंगा महाआरती के माध्यम से चिरांद का वार्षिकोतसव मानाने की परंपरा रही है। इस वर्ष कोरोना के कारण समारोह के आयोजन नहीं होंगे। लेकिन, प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व शैली में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया है, जिसका प्रसारण क्षेत्रीय व राष्ट्रीय चैनलों के अलावा विभिन्न सोशल मीडिया के मंचों के माध्यम से होगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here