बिहार भाजपा नेताओं ने राम जेठमलानी के निधन पर जताया शोक

0

पटना : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं देश के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नित्यानंद राय ने कहा कि राम जेठमलानी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने कानून के साथ सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह दिवंगत आत्मा को शांति व शोकसंतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करें।”

इसके साथ ही बिहार भाजपा के अनेक नेताओं ने भी राम जेठमलानी के निधन पर शोक जताया है। इन नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, अनिल शर्मा, सम्राट चौधरी, नीतीश मिश्रा, शिवेश राम, मिथिलेश तिवारी (विधायक), निवेदिता सिंह, मृत्युन्जय झा; प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र सिंह, राधामोहन शर्मा (विधान पार्षद), सुशील चौधरी, प्रमोद चंद्रवंशी; प्रदेश मंत्री अनिल सिंह (विधायक), जगन्नाथ ठाकुर, प्रवीण तांती, सजल झा, राजेश वर्मा, गनौरी मांझी, भीम साहू, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉo (प्रोo) नवल किशोर यादव (विधान पार्षद), संजय टाईगर, प्रेम रंजन पटेल, सुरेश रूंगटा, डॉo निखिल आनंद, अजीत चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, अशोक भट्ट, राकेश सिंह, राजीव रंजन, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सह विधायक नीतिन नवीन, विधान सभा में मुख्य सचेतक व कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा विधायक संजीव चौरसिया आदि नेता व पदाधिकारी शामिल हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here