आपदा काल में 10 इंजीनियर ड्यूटी से गायब, गिरेगी गाज

0

पटना : जल संसाधन विभाग के 10 इंजीनियरों पर गाज गिरने वाली है। बाढ़ व आपदा के समय अपनी डयूटी से गायब रहने वाले 10 इंजीनियरों पर अनुषासनात्मक कार्रवाई होगी।
विभाग ने बाढ़ आते ही निर्देश जारी किया था कि कोई भी इंजीनियर अपनी जगह छोड़ेंगे नहीं। आपदा का समय है। बाढ़ है। पर, रैंडम मोबाईल चेक में इंजीनियरों की जगह बदली हुई थी। आप्त सचिव इसकी शिकायत जल संसाधन के सचिव अरूण कुमार सिंह से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सचिव 10 इंजीनियर पर कार्रवाई का निर्देष दिया है।
गायब पाये गये इंजीनियरों में सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभंयता गूंजन कुमार, कार्यपालक इंजीनियर अरूण कुमार चैधरी, खुर्षीद अनवर, देवराज रजक तथा चंद्रमणि बैठा सहित अन्य कई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here