अनंत की पत्नी को कांग्रेस से टिकट मिलने पर बाढ़ में जश्न

0

बाढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट से नीलम देवी को महागठबंधन की प्रत्याशी बनाये जाने पर लोगों में खुशी की लहर है। कांग्रेस से टिकट मिलने पर नीलम देवी एवं उनके पति अनंत सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी एवं महागठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं सहित मुंगेर की जनता का आभार व्यक्त किया। नीलम देवी ने संवाददाताओं को बताया कि मुंगेर की सेवा का अवसर देने के लिये मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार चुनाव अभियान कमेटी के प्रभारी अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, सीएलपी लीडर सदानंद सिंह एवं महागठबंधन के सम्माननीय नेता राष्ट्रिय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी जी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी, शरद यादव सहित सभी शीर्ष नेतृत्व एवं सभी सम्मानित महागठबंधन के कार्यकर्ता बंधुओं एवं मुंगेर की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ।

swatva

नीलम देवी ने अपने संबोधन में आगे कहा महागठबंधन और क्षेत्र की जनता ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसके लिये मैं सबों का आभारी हूँ और मैं लोगों की सेवा में शत प्रतिशत खरी उतरूंगी। मैं आपको ये विश्वास दिलाती हूँ कि आप सभी साथियों व सहयोगियों के विश्वास से मुंगेर लोकसभा की जनता के अपार समर्थन से इस लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटो के अंतर से हम महागठबंधन अपनी जीत दर्ज करायेगी और क दिल्ली में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here