अमिताभ बच्चन की हेल्थ को लेकर क्यों है कंफ्यूजन? जानिए यहां

0

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में असमंजस की स्थिति बनी हुई। अलग—अलग मीडिया हाउस उनके बारे में भिन्न खबर चला रहे हैं। आखिर, बिग बी के स्वास्थ्य की खबरों को लेकर इतना कंफ्यूजन क्यों है? यहां पढ़िए पूरी जानकारी—

दरअसल, 15 अक्टूबर 2019 को देश के एक बड़े अंग्रेजी अखबार ने खबर चलाइ कि अमिताभ बच्चन को लिवर में फिर से समस्या हुई है और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अखबार ने यह भी लिखा कि बच्चन के लिवर में बड़ा इंफेक्शन है, इसलिए उन्हें विशेष केबिन में रखा गया है और सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिलने की अनुमति है। इसके खबर के प्रकाशित होने के बाद से ही मीडिया व सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। बिग बी के प्रशंसक उनकी सलामति के लिए दुआएं भी करने लगे। अभी तक कोई कंफ्यूजन नहीं था। शारजाह में पुस्तक मेले के उद्घाटन में अमिताभ को जाना था। लेकिन, खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने कार्यक्रम रद्द कर दिया। वहां के फैंस से माफी भी मांगी। इसके बाद यह खबर आक्र पुष्ट हो गई कि बच्चन बीमार हैं।

swatva

…और यूं हुआ कंफ्यूजन

उत्तर भारत के एक प्रमुख हिंदी अखबार ने अमिताभ से संबंधित एक और खबर चलायी। उसने लिखा कि अंग्रेजी अखबार की अमिताभ के बारे में चलायी गई खबर सही नहीं है, क्योंकि अमिताभ तो अपने ‘रुटीन’ चेकअप के लिए नानावती अस्पताल में गए थे। गंभीर बीमारी जैसी कोई बात नहीं थी। अपनी सूचना को पुष्ट करने के लिए हिंदी अखबार ने अमिताभ के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। इसके बाद से सोशल मीडिया में अमिताभ के स्वास्थ्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बोले बच्चन

अपने स्वास्थ्य को लेकर मीडिया में आ रही भ्रमित खबरों पर चिंता व नाराजगी जताते हुए बिग बी ने लिखा कि ”प्रोफेशनल डाक्यूमेंटेशन के आर्दर्शो को नहीं तोड़ें। बीमारियां गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार हैं और इसका उल्लंघन या व्यावसायिक उपयोग सामाजिक अवैधता है। इसको सम्मान देते हुए समझना चाहिए। दुनिया में हर चीज बिकाउ नहीं होती।

अब क्या स्थिति है?

Amitabh Bachchan met his fans at his residence in Mumbai on Sunday, 03 Nov 2019

अमिताभ बच्चन के ट्वीटर हैंडल को खंगालने से पता चलता है कि बिग बी ने छठ महापर्व के दिन लोगों को शुभकामनाएं दी और रविवार (03 नवंबर) को अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत अपने आवास पर प्रशंसकों से मुलाकात भी की। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने अपलोड की। अभी खबर है कि अमिताभ बच्चन स्वस्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here