अमित शाह के रोड शो पर हमले का भाजपा विधायकों ने ऐसे किया विरोध

0

पटना : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के विरोध मे बुधवार को पटना के कारगिल चौक पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी के विरोध में नारे लगाए।
बाँकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री तानाशाही और आरजकता का माहौल पैदा कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडो के जरिए हमला कराया जाता है और उनका प्रशासन दर्शक बन कर बैठा है। पूरे देश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोश में है। विधायक ने चेतवनी लहजे में कहा— ममता बनर्जी जी आप चेत जाइए नहीं तो आपको ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा। इस आमचुनाव में बंगाल की 42 के 42 सीटें भातीय जनता पार्टी जीत रही है।
दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि आज राबड़ी देवी इनकी समर्थन कर रही है। बिहार का जंगल राज अब पश्चिम बंगाल के जंगलराज को समर्थन कर रही है। कहीं न कहीं हारे हुए लोग एक जुट हुए हैं। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले का बदला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हिंसा से नहीं, बल्कि तृमूल कांग्रेस का पश्चिम बंगाल से सफाया कर के लेंगे।
(वंदना कुमारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here