झारखंड बिजली बोर्ड के पूर्व टेक्निकल एडवाइजर एके सिंह का निधन, श्राद्धकर्म 6 फरवरी को

0
Former Tech Advisor of Jharkhand Electricity Board A.K. Singh passes away

रांची। झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व टेक्निकल एडवाइजर एके (अजय कुमार) सिंह का निधन 23 जनवरी की सुबह नोएडा में हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष थी। अंतिम संस्कार गाजीपुर श्मशान गृह, दिल्ली में हुआ। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व उनके बड़े बेटे पुर्णेंदु कुमार ने मुखाग्नि दी। उनका श्राद्धकर्म छह फरवरी को पटना के आशियाना नगर स्थित घर से होगा।
टाइम्स इनोवेटिव मीडिया लिमिटेड (टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप) के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट व उनके छोटे बेटे शर्देंदु कुमार ने बताया कि पिजाजी पिछले दो सालों से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो में उनका इलाज चल रहा था। वर्ष 1998 में वे महाप्रबंधक सह चीफ इंजीनियर, रांची के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लंब समय तक वे मेदिननगर (पलामू) में कार्यरत रहे थे। वे मूल रूप से भोजपुर (आरा) जिले के बड़हारा थाना के एकौना गांव के रहने वाले थे। उनके दो बेटे और एक बेटी अरुणिमा सिंह है। अरुणिमा रांची के आर्मी स्कूल में टीचर हैं और उनके पति कर्नल राजेश रांची में कार्यरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here