8 मार्च : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0

अवैध शराब निर्माण में मुखिया सहित पांच गिरफ्तार

बाढ़, पटना : अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के बलबा गांव में एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। त्रिमोहान पंचायत के मुखिया दामोदरं राम सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गये। मुखिया दामोदरं राम के घर से एक देसी कट्टा, तलवार और पांच गोलियां बरामद की गयी। छापामारी के दौरान गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी मिली। पूरे गांव में अवैध शराब का धंधा बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा था। लगभग 2000 लीटर निर्मित और अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया। 50 लीटर शराब को जब्त कर थाना के हवाले किया गया। पूरे गांव में जमीन के अंदर शराब को गाड़ा गया हुआ पाया गया। झाड़ियों के अंदर भी शराब को छुपाया गया हुआ मिला। बहुत बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का यह धंधा पूरे गांव में फैला हुआ है। अवैध शराब कारोबार को मुखिया का संरक्षण प्राप्त है। लगभग 5 घंटे तक पुलिस की छापामारी चली। गिरफ्तार लोगों को घोसवरी थाना के हवाले कर दिया गया है। छापामारी के दौरान बाढ़ इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के अलावा गोरखा और सैप जवान भी शामिल रहे।

(सत्यनारायण चतुर्वेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here