7 मिनट का कालिया का रोल कर अमर हो गए विजू खोटे, मुंबई में निधन

0

कालजयी फिल्म शोले में कालिया का अमर किरदार निभाने वाले अभिनेता विजू खोटे का निधन सोमवार सुबह मुंबई में हो गया। 17 दिसंबर 1941 को मुंबई में जन्म लेने वाले विजू ने शोले समेत करीब 300 फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी सबसे चर्चित फिल्म शोले है, जिसमें उन्होंने कालिया का मशहूर किरदार निभाया था। मजे की बात है कि शोले में उनका रोल सिर्फ सात मिनट का था। इस रोल के लिए उनको ढाई हजार रुपए पारिश्रमिक मिला था। हिंदी फिल्मों के अलावा वे मराठी सिनेमा और टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। विजू की बड़ी बहन शुभा खोटे में प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here