6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

बेहोशी की हालत में मिला लापता नाइट गार्ड

बाढ़ : दो दिन पूर्व से लापता कृष्णा मारवाड़ी हाई स्कूल मोकामा में कार्यरत नाइट गार्ड बाढ़ रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रेल पटरी के किनारे बेहोशी की हालत में मिला। उसे स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाजरत नाईटर्गाड खुद को अपहरण होने की बात कही। विदित हो कि मोकामा में कार्यरत नाइट गार्ड अपने घर बाढ़ के लिए निकले थे और तभी से लापता बताए जा रहे थे। जिसकी सूचना नाइट गार्ड के परिजनों ने मोकामा और बाढ़ थाने को दिया था। मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व रात में ड्यूटी के दौरान कृष्णा मारवाड़ी हाई स्कूल मोकामा में इनके ऊपर चाकू से हमला भी हुआ था।  जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इसी वजह से आशंका जताई जा रही थी कि फिर कोई असामाजिक तत्व इनके पीछे तो नहीं। वहीं पुलिस हर तरह से इस घटना के छानबीन में जुट गई है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here