6 अगस्त : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

टेंपू व बाइक की टक्कर में दो गंभीर रूप से जख्मी

बाढ़ : अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरक्षणी में टेंपो और बाइक में भीषण टक्कर हो गयी, जिसमे बाइक सवार धनंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टेंपू में बैठा नवल किशोर सिंह टेंपु से बाहर गिर जाने के कारण उन्हें भी गंभीर चोटे लगी। जिन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वही पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने टेंपू और बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्ष भिड़े

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के मुख्य गेट पर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष बाढ़ थाना के मुख्य गेट पर आ गये तथा दोनों तरफ से लाठी डंडे और बेल्ट चले। वही एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष उसके घर पर चढ़कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते रहते हैं। जिसको लेकर मोहल्ले वाले उठकर आये और सभी को पीटने लगे। थोड़ी देर के लिए थाना चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस थाने से निकलकर सभी को खदेड़ा। लेकिन इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।

swatva

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here