4 सितंबर : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार

बाढ़ : प्रखंड अध्यक्ष सुनील पासवान के विरोध में चार दिन पूर्व अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसका शक्ति परीक्षण की तारीख और समय आज एक बजे दिन में बाढ़ प्रखंड कार्यालय में रखा गया था। नियत समय पर 18 सदस्यों में मात्र अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ही फ्लोर पर उपस्थित हुये। बाकी सभी के सभी सदस्य नदारद रहे। निर्वाची पदाधिकारी की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले विपक्ष को अतिरिक्त समय और दिया गया। लेकिन दूसरी पाली में भी कोई सदस्य उपस्थित नहीं हुये। नतीजन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को बरकरार रखते हुये अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। विदित हो कि इस बार बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष की सीट महादलित आरक्षित थी। जिसमें सर्वसम्मति से सुनील पासवान अध्यक्ष पद पर मनोनीत हुए थे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here