21 अक्टूबर : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने ललन सिंह को सौपा ज्ञापन

बाढ़ : बाढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राणा सुधीर कुमार सिंह, संयोजक रामानन्द झा, महासचिव हरिनारायण प्रधान एवं राजेश कुमार राजू ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीब रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सोमबार को एक ज्ञापन दिया।

सांसद ललन सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं और इसीसे दर्जनों लोगों ने क्षेत्रीय सांसद ललन सिंह से प्राचीन अनुमंडल ‘बाढ़’ शीघ्र जिला बनाने के लिए अविलंब पहल करने की मांग की। ज्ञात हो कि इन दिनों यहां ‘बाढ़’ को जिला बनाये जाने की मांग काफी तूल पकड़ता जा रहा है और ‘बाढ़’ को जिला का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर अनुमंडल के क्रमशः बाढ़, बेलछी, पंडारक, मोकामा, घोसबरी, अथमलगोला, बख्तियारपुर प्रखंडों के पंचायतों में लोगों को जिला संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल होने तथा लोगों को जागरूक करने के लिये ताबड़-तोड़ बैठक की जा रही है।

swatva

बाढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष राणा सुधीर कुमार सिंह एवं संयोजक प्रो० रामानंद झा ने पिछले एक पखबाड़े से गांव-गांव में बैठक, नुक्कड़ सभा, सभा को संबोधित कर लोगों से काफी संख्या में इस जन-जागरण अभियान में शामिल होने की अपील की तथा इस जन-जागरण अभियान के अंतर्गत अनुमंडल के कुल सात प्रखंडों के गांवों के लोगों से 16 नवंबर तक संपर्क करने का संकल्प लिया और 17 नवंबर रविवार को एएनएस कॉलेज मैदान में 11:00 बजे से आयोजित विशाल जनसभा में हजारों-हजार की संख्या में पहुंचकर बाढ़ जिला बनाने के लिये सरकार पर दबाव बनाने के लिये बाढ़ अनुमंडल के नागरिकों को एकजुटता दिखाने की अपील कर रहे हैं एवं बाढ़ की जनता को बाढ़ जिला के अलावे कुछ नहीं चाहिये। बाढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति अभियान में मनोज कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सुभाष रमण, डॉ०सियाराम सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, शंभु स्वर्णकार, कमला पांडेय,  महासचिव पूर्व मुखिया अलख निरंजन सिंह, सुरेशचन्द्र प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, परमानन्द सिंह, मुकुल सिंह, राजू सिंह, विनय सिंह, केएन सिंह, प्रेमनाथ सिंह, प्रीतम कुमार, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, शशि भूषण सिंह, सरपंच नवीन सिंह, विरेंद्र सिंह, राकेश कुमार राकेश, कुमार रवि, कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह सत्येंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल होकर जिला बनाओ आंदोलन को गति दे रहे हैं। आगामी 17 नवंबर को अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में जन सैलाब उमड़ने की संभावना ब्यक्त की जा रही है।  सर्वविदित है कि “बाढ़” को जिला बनाये जाने की संघर्ष स्थानीय लोग बर्ष 1972 निवर्तमान मुख्यमंत्री स्व० केदार पांडेय के कार्यकाल से ही करते आ रहे हैं।स्थानीय लोगों ने जिला बनाये जाने के नाम पर अपना किमती  वोट देकर लोकसभा और विधान सभा में कई बार अपना जन प्रतिनिधि चुन कर भेजा,पर परिणाम सर्वविदित है।

कार्यकर्ताओं के सम्मान भोज में पहुंचे ललन सिंह, मंत्री नीरज कुमार एवं विधायक ज्ञानू

बाढ़ : मुंगेर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद राजीब रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सोमवार को कार्यकर्ताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्रीय सैकड़ों लोग शामिल हुए। नगर के सवेरा सिनेमा हॉल परिसर में बाढ़ विधानसभा के लिये सांसद ललन सिंह ने राजग कार्यकर्ताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

भोज शुरू होने के पहले सांसद ललन सिंह ने अपने उदगार ब्यक्त करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमें काफी परिश्रम कर जिताया है तो कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जरूरी है। सूचना एवं जन संपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि स्नातक निर्वाचन के लिये कार्यकर्ताओं को एकजूट होना जरूरी है। बही स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने कहा कि हम बाढ़ विधान सभा क्षेत्र में काफी विकास का कार्य कराये हैं और अब पूरे विधान सभा क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य नही बचेंगा। दिलचस्प बात तो यह है कि अभी तक नेता को कार्यकर्ता खिलाते थे पर अब सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने राजग कार्यकर्ताओं के सम्मान भोज का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को खुद अपने हांथों से भोजन परोस कर खिला रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के लिए मांसाहारी और शाकाहारी भोजन बनायी गयी थी। सवेरा सिनेमा हॉल परिसर में बड़े पंडाल में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों और टेबल पर बैठकर भोज का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का संयोजन जद(यू)नेता व ब्यावसायी नवीन कुमार एवं नगर अध्यक्ष निखिल कुमार ने की और  उक्त कार्यक्रम का कमान पूर्व जिला पार्षद मनोज कुमार तथा जिला पार्षद पंकज कुमार और जदयू के युवा प्रेदश उपाध्यक्ष मनीष सिंह एवं जद(यू)राज्य परिषद के सदस्य अरुण कुमार चन्द्रवंशी ने संभाल रखी थी। गौरतलब है कि मुंगेर लोक सभा सीट से जदयू के ललन सिंह ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनन्त सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराया था।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here