21 नवंबर : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

कार्यपालक पदाधिकारी के तत्काल तबादले के लिए अनिश्चितकालीन धरना

 बाढ़ : अब तक किसी भी नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव  धरना – प्रदर्शन की बात तो लोगों ने देखा या सूना भी होगा।लेकिन बाढ़ नगर परिषद में यह पहली घटना है,जिसमें पक्ष – विपक्ष तो क्या नगर परिषदकर्मी और सफाई कर्मी से लेकर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित प्रायः सभी पार्षद तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुये हैं,वह भी कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध।

इन दिनों में शादी-विवाह का मौसम शुरू होते ही नगर परिषद द्वारा इस तरह का धरना प्रदर्शन बाढ़ शहर की सेहत के लिये उचित नहीं है। लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान नगर परिषद कर्मियों के  पास भी कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यपालक पदाधिकारी के ऊपर विगत 9 माह से कई संगीन आरोप लगाते रहे हैं। क्योंकि 9 माह पहले यहां के कार्यपालक पदाधिकारी ‘जया’ ने पदभार संभाला है।

swatva

पदस्थापना काल से ही कार्यपालक पदाधिकारी और नगर परिषद कर्मी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा है। जिसके कारण बाढ़ शहर के विकास की धार बिल्कुल कुंद हो चुकी है।मुख्य पार्षद शकुंतला देवी,उप मुख्य पार्षद अनिल गुप्ता,पार्षद संजय कुमार उर्फ गाय माता सहित कई परिषद कर्मियों ने कार्यपालक पदाधिकारी पर घर-घर कूड़े-कचरे उठाने का कार्य बंद कर मनमाने तरिके से टंचिंग ग्राउंड में कचरा बीनने का कार्य करा रहे हैं,जबकि पूर्व में घर-घर कूड़े-कचरे उठाने बालों का लंबित बकाया राशि का भुगतान नही किया गया है और नगर परिषद का वाहन मरम्मती कराने के बजाय अपना निजी वाहन मरम्मती के लिये एक लाख भुगतान करने का अनुशंसा कर दिये तथा सरकारी पैसे से अपने निजी वाहन में तेल भरबाकर नित्य प्रति पटना से आवाजाही करती हैं और वैगेर बोर्ड से पारित कराये ही कार्य कराने सहित कई आरोप लगाया है।

सभी कर्मियों से बेतूका बात करती हैं।उधर कार्यपालक पदाधिकारी जया ने भी बताया कि मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद,नगर प्रबंधक सहित अन्य पार्षद अपने मनमाने ढंग से योजनाओं की राशि भुगतान किये जाने का हम पर दबाब बनाते हैं और ऐसा नही करने पर मेरे विरुध्द साजिश करते हैं।

ई-पोस मशीन से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन

 बाढ़ : अनुमंडल अधिकारी बाढ़ के अध्यक्षता में आज एएनएस कॉलेज के प्रेक्षागृह में ई-पोस मशीन से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल भर के जन-वितरण प्रणाली दुकानदार मुखिया तथा सरपंच शामिल हुये। अनुमंडल अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि जन-वितरण प्रणाली के दुकानों में ई-पोस मशीन लगाई जा रही है,ताकि वितरण में पारदर्शिता दिखाई दे और आपूर्ति विभाग के जांच पड़ताल में अधिक से अधिक सहुलियतें हों। इस अवसर पर अनुमंडल अधिकारी कारी श्रीकुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित थे।

अज्ञात अपराधियों ने एक को गोली मार कर किया जख्मी

बाढ़ : अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र के पटवारी पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। सदर अस्पताल बाढ़ ने जख्मी को पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी व्यक्ति तीन दिन पहले अपने ससुराल आया था और गुरुबार को अहले सुबह पटवारी पुल के पास नदी किनारे शौच के लिये गया हुआ था। पूर्व से घात लगाये बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इसी क्रम में गोली मारकर चलते बने। गनीमत ये रही कि गोली पैर में लगी है। ताज्जूब तो बाढ़  पुलिस प्रशासन पर होता है कि अपराधियों ने गोली मारी। जख्मी को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल ले आये। सदर अस्पताल बाढ़ ने पीएमसीएच रेफर भी कर दिया। घटना की जांच भदौर थाने की पुलिस कर रही है।पुलिस ने बताया कि घटना के कारण अभी तक कोई अता-पता नहीं है तथा  घटनास्थल का मुआयना किया गया है तथा अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नगर अध्यक्ष व सफाईकर्मियों ने दिया धरना

बाढ़ : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जया के तालिबानी फरमान और मनमानी से परेशान नगर अध्यक्ष शकुंतला देवी ने नगर परिषद् कर्मी, सफाई कर्मियों के साथ नगर परिषद परिसर में नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष ने कार्यपालक पदाधिकारी ‘जया’ को यथाशीघ्र हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जब तक पदाधिकारी का तबादला नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। यहां तक कि आत्मदाह भी किया जा सकता है।

क्योंकि 9 माह पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी ने बाढ़ में कार्यभार संभाला है, तब से आज तक विकास का कोई काम नहीं हुआ है। कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के साथ इनका तानाशाही रवैया है, किसी को मान-सम्मान नहीं देते हैं। उन्हें जो मन में आता है, वही काम करती हैं। बोर्ड के निर्णय को भी कोई तवज्जो नहीं देते हैं, जिसके कारण विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार करते हैं। सफाई कर्मियों की बढ़ी हुई वेतन भी आज तक भुगतान नहीं किया गया है। इसीलिये सफाई कर्मी भी हमेशा हड़ताल पर चले जाते हैं और शहर का सफाई व्यवस्था चरमरा जाती है। ऐसे अधिकारी को यहां एक पल भी रहने की जरूरत नहीं है।

दूसरी ओर कार्यपालक पदाधिकारी जया पर नगर प्रबंधक, प्रधान सहायक सहित कई कर्मियों ने मनमाने रबैये अपनाने एवं अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। वही कार्यपालक पदाधिकारी जया ने इस धरने को सिरे से खारिज करते हुये मुख्य पार्षद के पति पार्षद संजय कुमार पर षडयंत्र कर कर्मचारियों को भड़काने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। कार्यपालक पदाधिकारी जया ने मुख्य पार्षद के पति पार्षद संजय कुमार सहित कुछ लोगों को षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाते हुये बताया कि नगर परिषद में घोटाले करने का मैने दो प्राथमिकी थाने में दर्ज कराया है और भी घोटाले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी,इसी से घबराकर मेरे विरुध्द बार-बार षड्यंत्र किया जाता है। मैं अवैध ढंग से सरकारी रुपये की बंदरबांट नही होने दूंगी, हम यहां रहे या न रहें।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here