14 जुलाई : बाढ़ की प्रमुख खबरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

उमानाथ मंदिर मार्ग पर जल-जमाव व गंदगी का अंबार

बाढ़ : बिहार का बनारस है बाढ़ अनुमंडल का उमानाथ क्योंकि बनारस के बाद बाढ़ अनुमंडल में ही उत्तरवाहिनी गंगा नदी प्रवाहित होती है। श्रद्धालु उमानाथ महादेव मन्दिर एवं घाट से उत्तरवाहिनी गंगा नदी का जल लेकर वैद्यनाथधाम, वासुकीनाथ, अशोक धाम आदि ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक करने के लिये ले जाते हैं। बाढ़ अनुमंडल का सुविख्यात उमानाथ धाम मंदिर परिसर तथा मुख्यमार्ग इन दिनों जलजमाव के चपेट में आ गया है। सर्वत्र गंदगियों का अंबार है। इसके कारण प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को उमानाथ मंदिर में पूजा-पाठ करने में काफी परेशानी हो रही है। बहीं जलजमाव के कारण श्रद्धालुओं को पवित्र गंगा नदी में स्नान कर पास के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसका खामियाजा मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द के दुकानदार एवं वहां के निवासियों को भी भुगतना पड़ रहा है। मंदिर तक पहुंचने के रास्ते में हुए जलजमाव को हटाने के लिये स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं नगरपरिषद के पदाधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।।जबकि बाबा उमांनाथ मंदिर तथा घाट से प्रतिवर्ष बाढ़ नगर परिषद को लाखों रुपये राजस्व का फायदा है,फिर भी नगर परिषद के इस उदासीन रवैया से बहां के निवासियों तथा दुकानदारों के अलावे श्रध्दालुओं में भी काफी आक्रोश है। बहां के महंत विश्वनाथ भारती,जयमंगल भारती,दुकानदार अरुण गुप्ता,संजीत गुप्ता

बाढ़ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जया

सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मंदिर एवं घाट पर आवाजाही का रास्ता नरक बन गया है।सदर बाजार से उमानाथ मन्दिर व घाट के बींच गंदगियों का अंबार है और यहां चातुर्य मास यानि आषाढ़ पूर्णिमा से कार्तिक पूर्णिमा तक श्रध्दालुओं का काफी भीड़ हुआ करता है।बैसे तो उमानाथ मन्दिर व घाट पर सालों भर श्रध्दालुओं का तांता लगा रहता है।दूसरी ओर यहां उत्तरवाहिनी गंगा नदी होने के कारण मध्य बिहार के काफी दूर – दराज से लोग नित्य प्रति शवदाह संस्कार करने आया करते हैं।
इस बाबत पूछने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जया ने बताया कि उमानाथ मन्दिर व घाट जाने के मुख्य मार्ग को तत्काल साफ-सफाई एवं गंदे पानी की निकासी की ब्यवस्था करायी जायेगी।बहीं नगर परिषद के मुख्य पार्षद शकुंतला देवी ने बताया कि हम खुद उमानाथ मन्दिर व घाट जाने के मुख्यमार्ग का जायजा लेकर अपने देखरेख में कार्य कराऊंगी।

swatva

जगन्नाथन हाईस्कूल का खेल मैदान नरक में तब्दील

जगन्नाथन हाई स्कूल खेल मैदान नरक में तब्दील

बाढ़ : बाढ़ शहर के घनी आबादी वाले सदर बाजार एरिया स्थित जगन्नाथन उच्च विद्यालय का खेल मैदान नरक में तब्दील हो गया है। खेल मैदान के पूर्वी किनारे पर लगा पुराना ताड़ का पेड़ विद्यालय के छात्रों एवं आसपास के निवासियों तथा आवाजाही करने बालों के लिये जानलेवा हो गया है। विद्यालय के खेल मैदान की हालत नारकीय हो जाने के कारण स्थानीय लोग यहां न तो कोई सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर पाते हैं, और न तो विद्यालय के छात्र या आसपास के बच्चे ही खेल पाते हैं। जगन्नाथन उच्च विद्यालय में समय—समय पर वोर्ड एवं प्रतियोगिता परीक्षाएं भी आयोजित किया जाती हैं। परीक्षा में शामिल होने आये परीक्षार्थियों को खेल मैदान की स्थिति नारकीय होने के कारण इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी ने बताया कि जगन्नाथन उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आकर्षक पार्क बनाने के लिये राज्य सरकार द्वारा करीब पचासी लाख रुपये आवंटित किया गया है। शीघ्र ही पार्क निर्माण कराया जायेगा। बहीं नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों नागरिकों ने बताया कि जगन्नाथन उच्च विद्यालय खेल मैदान के पूरब रोड किनारे पुराना ताड़ का पेड़ मौत की घण्टी बना हुआ है। इसे कटबाने के लिये कई बार विद्यालय प्रबंधन तथा नगर परिषद एवं अनुमंडलाधिकारी से निवेदन किया गया। पर इस पर अब तक कोई कार्रवाई नही की गयी। जगन्नाथन उच्च विद्यालय खेल मैदान में कई घरों के नाले का गंदा पानी बहता है। बर्षा का पानी भी जमा हो जाने के कारण हल्की गर्मी पड़ने पर भी काफी दूर्गंध आने लगती है। इससे विद्यालय में पठन-पाठन करने बाले शिक्षकों व छात्रों के अलावा आसपास के लोगों को स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ने का डर बना रहता है। इस खेल मैदान के उत्तर दिशा में सरकारी अनुमंडलीय पुस्तकालय एवं सरकारी बोरिंग है और इसके पश्चिम में सरकारी कमला कन्या मध्य विद्यालय एवं दक्षिण में सरकारी तालिमपुर मध्य विद्यालय के अलावा मंदिर भी है। विद्यालय के दर्जनों छात्रों एवं स्थानीय दर्जनों लोगों ने जगन्नाथन उच्च विद्यालय खेल मैदान में शीघ्र ही पार्क निर्माण कराने तथा पुराने ताड़ के पेड़ों को तत्काल कटबाये जाने की मांग जिलाधिकारी और नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से किया है।

(सत्यनारायण चतुर्वेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here