13 सितंबर : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

अपराध, मोटर वाहन एक्ट व महिला उत्पीड़न पर जाप ने दिया धरना

बाढ़ : अनुमंडल परिसर में जन अधिकार पार्टी लो० बाढ़ संगठन जिला अध्यक्ष प्रो० श्यामदेव सिंह चौहान के नेतृत्व में बिहार में बढ़ते अपराध, महिला उत्पीडन एवं नए व्हीकल एक्ट के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया।

धरना को सम्बोधित करते हुये प्रो० चौहान ने कहा कि वर्तमान में बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है और कानून का भय अपराधियों के जेहन से निकल गया है, जिसका परिणाम है कि बिहार में हत्या, बलात्कार जैसे मामलों में वृद्धि हो गई है। वहीं युवा शक्ति अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार नहीं दुश्शासन की सरकार है। अपराधियों द्वारा चारों तरफ हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा हैं, लेकिन, तथाकथित सुशासन बाबू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उनकी सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोये हुये हैं।

swatva

डीजीपी एक तरफ वेस्ट पुलिस का दावा करते हैं तो दूसरी ओर रोते हुए कहते हैं कि अपराधी हमें भी मार सकता है। इतनी लाचार बेबस पुलिस प्रशासन पहले कभी नहीं देखा गया, जो अब जनता देख रही है। स्वास्थ व्यवस्था बदहाल, शिक्षा बदहाल तो फिर भी कहते हैं ठीके है नितिश कुमार। धरना को युवा परिषद् अध्यक्ष मनीष कुमार, दिलिप यादव, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजय पासवान, अरूण कुमार, सरयुग दास, बिनोद कुमार, संजीव कुमार, मंटु यादव, दयानंद प्रसाद यादव, निरंजन कुमार, मो शहजादा खान, संजय कुमार सिंह, रविकांत कुमार, मनोज महतो ने संबोधित किया एवं धरना में दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here