13 मार्च : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0

अनंत सिंह का दावा, कोई नहीं टक्कर में

बाढ़, पटना : मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से दाबा ठोंक चूके मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह ने आज एक बार फिर हुंकार भरते हुये कहा कि उनके टक्कर में कोई नहीं है, उन्हें निर्विरोध छोड़ दिया जाना चाहिये तथा उनके विरोध में अगर कोई खड़ा होगा या पैसा खर्च करेगा तो उसका पैसा पानी में बह जायेगा। यह बातें बाढ़ के स्टेशन रोड के पास विधायक अनंत कुमार सिंह द्वारा लगाये गये जनता दरबार के दौरान मीडिया कर्मियों को बताया। मुंगेर लोकसभा से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह के जनता दरबार में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ थी। वहीं लोगों  ने अपनी – अपनी समस्याओं को मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के सामने रखी अनंत कुमार सिंह सभी की समस्यायें गौर से सुनी और समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया। हालांकि विधायक अनंत कुमार सिंह के जनता दरबार के बारे में बताया कि यह जनता दरबार लोगों से मुलाकात और जान-पहचान बनाने के लिये था। वहीं बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह अपने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा की चुनाव के समय ही बह जनता के बींच नजर आयेंगे तथा पूर्व सांसद राजीब रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अपने कार्यकाल में मुंगेर संसदीय क्षेत्र में कोई काम नहीं किये। अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो बाढ़ जिला का दर्जा हम दिलवा देंगे। विधायक सिंह ने कहा कि टाल विकास के नाम पर राज्य के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कागज पर करोड़ों रुपए का विकास किया और धरातल पर कुछ दिखाई नहीं पड़ता इस बात को मुंगेर संसदीय क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं है टक्कर में मत पडों चक्कर में।

(सत्यनारायण चतुर्वेदी)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here