11 नवंबर : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

बाढ़ को जिला बनाने को ले हुई बैठक

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल को जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा अनुमंडल के दर्जनों गांवों में ताबड़-तोड़ जनसंपर्क और बैठकें की जा रही है। बाढ़ जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार  को गुलाब बाग में द्वारिका यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में समिति के अध्यक्ष राणा सुधीर कुमार सिंह एवं संयोजक प्रो० रामानन्द झा ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल के हर गांव से और गुलाब बाग के हर घर से आगामी 17 नवंबर को अनुग्रहनारायण सिंह कॉलेज के मैदान में बाढ़ को तत्काल जिला बनाने के लिए राज्य सरकार को बाध्य करने के लिए महाकुंभ में शामिल हो।

swatva

पटना सिटी में मिला बमों का जखीरा, सनसनी

इस बैठक को जिला महासचिव पूर्व मुखिया बीरेंद्र सिंह यादव,  जितेन्द्र कुमार सिंह,  राजेश सिंह राजू, रणबीर सिंह,बबलू यादव, पूर्व मुखिया योगीन्द्र सिंह,  प्रिंस कुमार, मुकेश कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव, रबीन्द्र सिंह, अविरंजन कुमार, परमा नन्द सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, राजनन्दन तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

होटल में गैस का सिलेंडर फटा, धू-धूकर कर जला होटल

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के हरौली गांव में बीती रात एक ग्रामीण होटल में सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही पूरे गांव में हडकंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वास्तविकता की जानकारी मिलने पर ग्रामीण आग बुझाने में जुटे।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे और देखते ही देखते होटल में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें हजारों की नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस घटना में गनीमत यह रही कि होटल मालिक रात में होटल बंद कर घर चले गए थे। जिसके कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बाढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here