पकरीबरांवा में पुल से नीचे गिरी बोलोरो, कई गंभीर रूप से जख्मी

0

नवादा : बिहार के नवादा जिले के पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र स्थित नवादा-जमुई पथ पर पकरीबरावां-शेखपुरा कौड़िहारी नहर में आज एक अनियंत्रित बोलोरो पुल से नीचे गिर गया। BR 27—A/3399 नंबर के इस वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। वाहन के पुल से नीचे गिरने के कारण उस पर सवार कई लोग जख्मी हो गये हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी लोगों को वाहन से बाहर निकाल कर एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार उक्त वाहन पकरीबरावां से शेखपुरा जा रहा था। इसी दौरान कौड़िहारी नहर के समीप वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसआई महेन्द्र साव ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। वहीं वाहन चालक भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here