दो किशोरी सहित चार की डूबने से दर्दनाक मौत

डूबने का लोगो

बक्सर। जिले में आज शुक्रवार को ज्युतिया पर्व के दिन डूबने से चार की मौत हो गई है।सूचना के मुताबिक चारो धटना अलग-अलग क्षेत्र की है।आज त्योहार के दिन उन परिवारो में उल्लास की जगह मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

-तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत
पहली दुखद खबर राजपुर थाना के हेठुआ गांव से है। शुक्रवार की अहले सुबह वृद्ध महिला की मौत तालाब में डूबने से हो गई। दिन चढ़ने के बाद जब गांव के कुछ युवक तालाब की तरफ गए तो देखा वहां औंधे मुंह किसी महिला की लाश उतराई है। लोगों ने पहले तो लाश को हाथ नहीं लगाया। लेकिन ग्रामीणों की वहां भीड़ जमा हुई तो चौकीदार के आने पर उसे बाहर निकाला गया। महिला को देखते ही लोगों ने पहचान लिया। उनका नाम उगनी देवी उपनाम अगहनी देवी (उम्र लगभग 70 वर्ष) है।उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

swatva

घर वाले आए तो कहने लगे सुबह घर से बाहर निकली थी। देर तक नहीं लौंटी। हम लोग खोजबीन कर ही रहे थे। आपस मे बात कर रहे थे कि कहां गई होगी। किसी के घर बैठकर बात तो नहीं कर रही। यही सब हम लोग सोच रहे थे। तभी यह दुखद खबर आई। हम लोग भागे भागे वहां पहुंचे।मौके पर पहुंची राजपुर थाने का पुलिस अधिकारी नथुनी पासवान ने पूछने पर बताया कि जांच में यह पता चला कि वह शौच आदि के लिए घर के निकली थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई होगी। उनके पति का नाम स्व केदार राम था और उनके दो पुत्र हैं।

बकरी चराने गई युवती की गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत
दुसरी खबर जिले के धनसोई थाना के दुल्फा पंचायत कान्होपुर गांव की है।जहां गांव स्कूल के समीप बकरी चरा रही एक 19 वर्षीय दिव्यांग युवती की सड़क किनारे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। मृत युवती की पहचान स्व मोती चौधरी की दिव्यांग लड़की छठीया कुमारी के रूप में हुई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उक्त युवती रोज की भांति बकरी चराने गई थी। इसी दौरान सड़क किनारे जेसीबी के द्वारा काटे गए गड्ढे में पैर फिसल गया। गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई।

उस समय वहां कोई नहीं था। शाम करीब छह बजे तक जब वह घर नही लौटी तो घर वालो ने खोजबीन शुरु की। उसी दरमियान परिजन वहां पहुंचे तो सड़क किनारे गड्ढे में उसकी लाश को देखा। इसकी भनक गांव के लोगों को भी लगी तो वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना धनसोई थाने को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश अपनी टीम के साथ पहुंचे। लोगों से पूछताछ की उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर दिया।

इटाढ़ी मे डूबने से दो किशोरियों की गई जान
तीसरी घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सुरौधा गांव की है।जहां पोखरा में ज्युतिया पर्व को लेकर शाम के वक्त गांव की महिलाएं स्नान पुजा करने के लिए जा रही थी। कुछ के साथ बच्चे भी थे। अपने परिजनों के साथ दो किशोरी स्व. धनजी सिंह की बारह वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी और सभापति सिंह की तेरह वर्षीय पुत्री रीनू कुमारी दोनो भी गांव के पश्चिम तालाब पर अपनी मां गई थी। दोने नन्ही बच्ची नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई, जिससे वे डूबने लगी।

हालांकि आसपास की महिलाएं बचाने का बहुत प्रयास की। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। इनके सामने ही एक साथ दोनो डूब गई। महिलाओं की चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर तालाब के पास पहुंचे। जहां काफी प्रयास के बाद दोनों को तालाब से बाहर निकाले।वहां उनहे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संतान की सलामती के त्योहार वाला दिन मातम में बदल गया। इनके मां का रो रो कर बुरा हाल है। इस खबर ने सभी आहत कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here