सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

-खगड़िया से आरोपी को दबोच लाई बक्सर की पुलिस
बक्सर। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में पेपर लीक करने वाले लोगों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इसी कड़ी में बक्सर नगर थाने की टीम ने एक आरोपी को खगडिया से गिरफ्तार किया है। जिसे आज गुरुवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पूछने पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम संजीव कुमार उर्फ रुपेश है। जिसने बक्सर में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को व्हाट्सएप पर एंसर की भेजा था।केके मंडल कॉलेज में परीक्षा दे रहे ऋषिकेश को इस आरोप में उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

उसी के मोबाइल के आधार पर खगड़िया के संजीव की शिनाख्त हुई। हालांकि एक अक्टूबर को हुई परीक्षा के दौरान पहली ही पाली में पेपर सुबह आठ बजे ही सामने आ गया था। लेकिन, पहली पाली में किसी को नकल करते नहीं पाया गया। लेकिन, दूसरी पाली में पांच अभ्यर्थी उस रोज निष्कासित किए गए थे। उसके उपरांत पूरे बिहार से इस तरह की शिकायत मिली। जिसके बाद केन्द्रीय चयन पर्षद ने अन्य दो तिथियों की परीक्षा भी रद्द कर दी। जो पांच एवं पन्द्रह को होने वाली थी। आर्थिक अपराध इकाई के रिपोर्ट के मुताबिक 22 जिलों में अब तक 80 मामले दर्ज किए गए हैं। डेढ़ सौ के करीब गिरफ्तारियां हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here