सारण : छपरा जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम हॉल में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यहां इस मौके पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक जनक सिंह, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, प्रथम बड़ा पूर्व विधायक लाल बाबू यादव, बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य तथा सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह, प्राचार्य अरुण सिंह, रामाकांत सिंह सोलंकी, जयराम सिंह, विवेक सिंह, शंभू कमलाकर मिश्रा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनु सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, शांतनु जटी विश्वनाथ मिश्र, कुमार भार्गव सहित जिले के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष तथा गणमान्य उपस्थित रहे।
जहां नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। वही इस अवसर पर देशभर में नागरिकता संशोधन बिल को ले हुए विरोध प्रदर्शन पर भी एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में उपस्थित लोगों ने इस संबंध में अपनी मंतव्य रखी। तथा देश हित में इस कानून का स्वागत किया गया।