नानक ज्यों—ज्यों राखे, त्यों—त्यों रहियो…

0
Nagar Kirtan organised on Saturday in Patna, before Guru Nanak Jayanti
पटना। गुरुनानक जयंती को लेकर शनिवार को राजधानी पटना में नगर कीर्तन निकाला गया। इस वर्ष 23 नवंबर को सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती पड़ रही है। इसी के निमित्त नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।
The Sikh Sangat carried Holy Guru Granth Sahib in Nagar Kirtan
कीर्तन में शामिल सरदार मंजीत सिंह मैरवा ने बताया कि सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब रथ पर रखकर जुलुस निकाला गया। रथ पर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करने वाले ग्रंथी बैठे थे। रथ के आगे पंज प्यारे पूर्ण वेश में कृपाण लिए चल रहे थे। सबसे आगे सिख ध्वज को लेकर सेवादार चल रहे थे।
Flag with Khanda sign was being carried ahead of Panj Pyare
रथ के मार्ग में कार्यकर्ता सड़क को जल से साफ करते और फूल बरसाते आगे बढ़ रहे थे। रथ के किनारे महिलाएं प्रसाद वितरण कर रही थीं। रथ के पीछे गुरुनानक देव के संदेशों को गीतमय रूप में प्रस्तुत किया जा रहा था। ‘ज्यों—ज्यों राखे, त्यों—त्यों रहियो…’, ‘नानक तेरो नाम…’ जैसों गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय हो रहा था। मैरवा ने बताया कि 23 नवंबर को तख्तश्री हरमंदिरजी पटना साहिब में गुरुपर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से सिख संगत आएंगे।
नानकदेव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन 1469 को लाहौर के पास तलवंडी नामक ग्राम (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। उनके जन्मस्थल को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here