नहीं रहे शिक्षक संघ अध्यक्ष निरंजन बाबू

0

नवादा : पकरीबरांवा प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन शुक्रवार को देर रात्रि हो गया। वे किराए के आवास में सो रहे थे। सुबह खेल मैदान जाने के लिए कुछ लोग जब उन्हें बुलाने पहुंचे तो उनके आवाज नहीं देने पर लोगों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। तदुपरांत लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शिक्षक निरंजन कुमार शर्मा के निधन पर मुख्यालय में निकाली गई शव यात्रा में पूर्व पार्षद सह वारिसलीगंज विधायक अरूणा देवी के पति अखिलेश सिंह समेत कई लोग शामिल हुए। प्रखंड शिक्षक संघ भवन में आयोजित शोक सभा मे हिसुआ विधायक सह विधानसभा में सत्तारूढ दल के मुख्य सचेतक अनिल सिंह समेत सैकङों शिक्षक शामिल हुए। शव यात्रा मुख्यालय के बाद उनके उत्क्रमित हाईस्कूल धेवधा होते हुए पैतृक गांव शेखपुरा जिले के मसौढा ले जायी गयी।
इस बीच उनके आकस्मिक निधन पर प्रखंड के विद्यालयों में शोकसभा का आयोजन कर स्कूलों को बंद कर दिया गया। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में अध्यक्ष बिन्देश्वरी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में अयोध्या पासवान, संजय कुमार, बीरेन्द्र पासवान, अलखदेव यादव ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here