नगरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला

0

छपरा : सारण जिलांतर्गत नगरा प्रखंड में आज मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका—सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय स्थित छपरा—मशरख मुख्य पथ पर समाज कल्याण मंत्री का पुतला फूंका व मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अपने संबोधन में बिहार राज्य आंगनबाड़ी अध्यक्ष अनिता चौबे ने कहा कि सेविका तथा सहायिका अपनी 15 सूत्री मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। बैठक में परियोजना के पन्द्रह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है। वहीं सेविका सहायिका को सरकारी कर्मी घोषित करने की मांग की गई। इस मौके पर जिला सरक्षक अमरेंद्र कुमार चौबे, श्रीभगवान राय, बबिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम देवी, चंद्रा देवी, गीता देवी, राधिका देवी, नीलम कुमारी, मीरा देवी, नीलू देवी, सरिता देवी आदि उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here