‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ कार्यकारिणी की हुई बैठक

0

छपरा : छपरा में उत्तरी गांधी मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में ‘मिशन मोदी अगेन पीएम’ के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रदेश कार्यकर्त्ता सम्मलेन की तैयारी की दृष्टि से बुलायी गयी इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परमेश्वर साहू ने कहा कि प्रदेश कार्यकर्त्ता सम्मलेन में महाराजगंज और सिवान दोनों लोकसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। बैठक में कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, सुधांशु कुमार, सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष पर्यवेक्षक के रूप में राष्ट्रीय सचिव ललन राय और प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

मनोरंजन सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये बताया कि प्रदेश कार्यकर्त्ता सम्मलेन सह प्रशिक्षण वर्ग में प्रखण्ड कार्यकारिणी और पंचायत अध्यक्ष तक के सभी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से बुलाया गया है। उक्त प्रशिक्षण के कार्यक्रम सह कार्यकर्त्ता सम्मलेन में कार्यकर्ताओं को कई केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रदेश सम्मलेन से पूर्व अनिवार्य रूप से सारी इकाईयों का गठन हो जाये और सभी खाली पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर ली जाए। जिला मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, अरुण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here