छपरा : सारण नगर निगम की मेयर प्रिया सिंह ने अपने कार्यालय में मैस्ट्रेडिंग कमिटी की आज बैठक की। इसमें उप मेयर अमिता अंजली सोनी, नगर आयुक्त अजय सिन्हा, वार्ड पार्षद उदय प्रताप सिंह, वार्ड पार्षद नरगिस बानो, अभियंता एके श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस आयोजन में आवास योजना की समीक्षा की गई और बचे हुए लाभुकों की सूची बनाकर सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। शहरी क्षेत्र में चल रहे शौचालय योजना की समीक्षा भी की गई जिसमें जल्द ही ऑडियंस घोषित करने की चर्चा की गई। विभिन्न वार्डों में 25 जमादार की नियुक्ति की बात कही गई। वार्ड की साफ—सफाई की व्यवस्था समुचित हो इस पर भी चर्चा हुई। वहीं शहर में डेंगू के मरीजों के मिलने से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही गई। इस संबंध में कर्मचारियों को आदेश दिया गया और शहर की मूर्ति विसर्जन के रास्ते में पड़ने वाली पुलियों की मरम्मत कराने को कहा गया।