मतदान केंद्रों पर झड़प, माले व राजद समर्थकों का पुलिस पर पथराव, जवान जख्मी

0

आरा : आरा लोकसभा में कई जगह मतदान केंद्रों पर झड़प देखने को मिल रही है। कई जगह ईवीएम भी खराब थी, जिसे सही करने में समय लगा और कई जगह माले समर्थकों द्वारा मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश भी की गयी। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के एकौना गांव स्थित बूथ संख्या 49 तथा 50 पर माले व राजद समर्थकों ने पुलिस दस्ते पर पथराव किया जिसमें राजकीय रेल पुलिस के दरोगा अब्दुल खान और बेगूसराय से चुनाव में ड्यूटी करने आए होमगार्ड जवान अरविंद सिंह के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि जवान अरविंद सिंह का सिर फट गया और अवर निरीक्षक अब्दुल खान को शरीर मे कई जगह चोटें आई हैं। यह सारा बवाल बोगस वोट डालने की वजह से हुआ। जब पुलिस वालों ने मना किया तब उपद्रवियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं बडहरा विधानसभा के ही बूथ संख्या 99 पर भी हंगामा किया गया। यहाँ से विधायक सरोज यादव के समर्थकों तथा पुलिस बल के बीच झड़प होने की खबर है। सरोज यादव भी बूथ पर पहुंच गए तथा पुलिस के साथ बहस की। छिटपुट घटनाओं के अलावा मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

आरा लोकसभा क्षेत्र मे 6 बजे तक 51.61% फीसदी मतदान हुआ।
विधानसभावार स्थिति:
आरा में 52.09%
सन्देश में 52.00%
बड़हरा में 51.42%
अगिआँव में 51.22%
तरारी में 50.84%
जगदीशपुर में 51.37%
शाहपुर में 52.25%
(सुजीत सुमन)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here