मंत्री ने डीएमसीएच में किया जच्चा—बच्चा प्रतीक्षालय का शिलान्यास

0

दरभंगा : दरभंगा स्थित डीएमसीएच के बच्चा वार्ड में आज जच्चा बच्चा प्रतीक्षालय का लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा ने शिलान्यास किया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ आमोद कुमार झा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री झा उपस्थित थे। मिथिला परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छता की काफी महत्ता है। इसके लिए सरकार सतत प्रयास कर रही है। मरीजों की सुविधा का ख्याल रखते हुए ही उत्तर बिहार के इस प्रमुख अस्पताल के जच्चा—बच्चा वार्ड में प्रतीक्षालय का निर्माण हो रहा है। इससे विभिन्न जगहों से आने वाले मरीजों और परिजनों को काफी सहूलियत होगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरि सहनी ने एनडीए के शासनकाल में हो रहे डीएमसीएच के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ आमोद कुमार झा ने आपसी सहयोग एवं सुरक्षा का माहौल बनने तथा डीएमसीएच में विकास की धारा बहाने की चर्चा के साथ शासन एवं कार्यकर्ता के बीच बने समन्वय की तारीफ की। मंच संचालन उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश ने किया। बच्चा वार्ड के विभागाध्यक्ष डॉ केएन मिश्रा, डॉ रिजवान हैदर, डॉ रश्मि झा, लवली झा, संजीव, विकास चौधरी, संगीता साह और तनवीर हसन मौजूद थे।
मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here