मैत्रेय कॉलेज को नैक से मिला बी-ग्रेड, ऐसी उपलब्धि वाला जिले का पहला अध्यापक शिक्षा संस्थान

0

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जिले का पहला नैक एक्रिडेशन कालेज

हाजीपुर: औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैत्रेय कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, हाजीपुर ने नैक एक्रिडेशन में बी-ग्रेड प्राप्त किया है। संस्थान को कुल 2.16 सीजीपीए प्राप्त हुआ है। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा संचालित यह जिले का पहला कालेज हैं जिसे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने प्रथम साइकिल में बी ग्रेड दिया है।

 

swatva

नैक का मूल्यांकन वर्ष 2017-22 में किए गए कार्य व दर्ज डेटा के आधार पर किया गया है। इन पांच वर्षों में कालेज में सात मानकों पर किए गए कार्यों के आकलन के आधार पर यह ग्रेड दिया गया है। यह ग्रेड अगले पाँच वर्षों के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर एकडेमिक निदेशक प्रो. ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रतिफल संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी, वर्तमान व पूर्ववर्ती छात्रों के सामूहिक प्रयास का है। संस्थान को इस ग्रेड की जानकारी गुरुवार शाम छः बजे मिलने पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना द्वारा संचालित जिले का यह पहला नैक एक्रिडेशन संस्थान है। साथ ही यह संस्थान नैक एक्रिडेशन में जिले का पहला अध्यापक शिक्षा संस्थान है।

निरीक्षण के दौरान नैक दल के सदस्य व अन्य

प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नैक का मूल्यांकन 18 और 19 अगस्त 2023 को तीन सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें पूर्व कुलपति और शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास विभाग के प्रोफेसर, द्रविड़ विश्वविद्यालय कुप्पम आंध्र प्रदेश प्रो. गुंडलुरु लोकानाधा रेड्डी, प्रोफेसर और निदेशक, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च इन हायर एजुकेशन (सीपीआरएचई) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) नई दिल्ली, प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा और विशेष शिक्षा विभाग एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय जुहू कैम्पस मुंबई महाराष्ट्र की प्रो. सुजाता भान द्वारा किया गया। निरीक्षण दल के सदस्यों द्वारा सभी सात मानकों पर जांच को संतोषजनक बताया। निरीक्षण दल के सदस्यों ने संस्थान में नए कोर्स प्रारंभ करने की सलाह भी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ प्रणव कुमार तिवारी, अबोध चंद्र माहतो, आनंद प्रकाश, डा. निक्की कुमारी, रेखा कुमारी, ललिता कुमारी एवं अश्विनी कुमार मिश्र ने एक-दूसरे को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here